CISF कांस्टेबल ने तलाशी बूथ से बाहर आकर कंगना रनौत को थप्पड़ मारा, FIR में दिखाया गया

जन्म: 23 मार्च 1987 (आयु 37 वर्ष), भांबला पुरस्कार: पद्म श्री, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार, और अधिक नामांकन: सर्वश्रेष्ठ संवाद के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार, और अधिक पार्टी: भारतीय जनता पार्टी शिक्षा: NYFA I न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी (2014-2014), D.A.V. मॉडल स्कूल, एलीट स्कूल ऑफ़ मॉडलिंग हिमाचल प्रदेश में 2024 के भारतीय आम चुनाव के लिए उम्मीदवार
CISF कांस्टेबल ने तलाशी बूथ से बाहर आकर कंगना रनौत को थप्पड़ मारा, FIR में दिखाया गया पंजाब पुलिस ने अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाले CISF कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज की है। न्यूज़18 को मिली स्थानीय पुलिस की FIR में दावा किया गया है कि CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने मंडी से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद को मोहाली एयरपोर्ट पर रोका और उन्हें थप्पड़ मारा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और हाल ही में बीजेपी सांसद बनीं कंगना रनौत को एक CISF महिला गार्ड ने थप्पड़ मार दिया. कंगना के साथ हुए इस हादसे की खूब चर्चा हो रही है. कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आज (6 जून, 2024 को) दिल्ली आ रही थीं. इस दौरान चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें एक CISF महिला गार्ड ने थप्पड़ मार दिया. इस गार्ड का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है. कंगना रनोट को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर कौन हैं? कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर पंजाब के कपूरथला की रहने वाली हैं। कुलविंदर कौर की शादी लगभग 6 साल पहले जम्मू मू में में हुई थी। उनके पति भी CISF में हैं। कुलविंदर के 2 बच्चे हैं। 6 से 7 साल की बेटी और बेटा 5 से 6 साल का है। ढाई साल से वे चंडीगढ़ में तैनात थीं। कुलविंदर के बड़े भाई शेर सिंह ने कहा कि हमें पता चला कि सिक्योरिटी को लेकर यह घटना घटी है। कुलविंदर की स्कैनर पर ड्यूटी थी, जहां बैग, पर्स, मोबाइल चेक होते हैं। यहां कंगना ने बोला कि वे MP हैं। कुलविंदर का जवाब था, हम जानते हैं। इसे लेकर दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई है। हमें पता है, कंगना बहुत उल्टे-सीधे जवाब देती रही हैं। हमारी मां-बहनों को टके और दिहाड़ी पर आने वाली बोलती रही हैं। जबकि, हम सारे देश की लड़ाई लड़ रहे हैं। जो घटना हुई, उसमें तल्खी होना स्वाभाविक है। जो बयान कंगना देती रही हैं, ऐसी तल्खी में जो उनकी बहन ने किया, परिवार उसके साथ है।
कंगना रनौत ने किया मामले पर रिएक्ट कंगना रनौत ने दिल्ली पहुंचकर इस मामले पर रिएक्ट किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सारा माजरा बयां किया. एक्ट्रेस ने कहा- 'आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के साथ हुआ. मैं सिक्योरिटी चेक के साथ जैसे ही निकली तो जो दूसरे केबिन में महिला थी, सुरक्षा कर्मचारी थी CISF की मैं उनके क्रॉस करने का इंतजार कर रही थी और उसने साइड से आकर मेरे चेहरे पर हिट किया और गालियां देने लगी.' 'मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरी...' कंगना ने आगे कहा- 'जब मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा कि वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं. मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरी चिंता ये है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है उसे कैसे हैंडल किया जाए.'

Post a Comment

0 Comments